Himachal Breaking : हिमाचल में पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त; दो लोगों की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू: 12 जून 2026 : पर्यटन स्थल मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें दो पर्यटकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पर्यटकों को लेकर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 8 वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान तथा हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से पर्वतीय सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →