Himachal: 73 Govt School Merged : हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला; 73 सरकारी स्कूलों का विलय, 20 को किया बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 11 जून 2026 : सरकार ने शून्य नामांकन वाले 20 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं 73 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का विलय कर दिया है।
सरकारी स्कूलों को किया बंद
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शून्य नामांकन वाले 20 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में एक भी छात्र नामांकित नहीं था। वहीं 73 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का तत्काल प्रभाव से विलय कर दिया है।
इस संबंध में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, कुल 18 प्राथमिक और दो माध्यमिक विद्यालयों को डिनोटिफाई किया गया है। इनमें बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के विद्यालय शामिल हैं। बंद किए गए विद्यालयों में सर्वाधिक संख्या शिमला जिले की है, जहां कुल 10 विद्यालय प्रभावित हुए हैं।
मंडी जिले में पांच विद्यालय बंद किए गए हैं। चंबा जिले में दो, बिलासपुर और कुल्लू में एक-एक विद्यालय बंद हुआ है। यह निर्णय राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लिया गया है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →