चंडीगढ़ से 3 महीने के लिए नहीं चलेंगी यह 8 ट्रेनें
चंडीगढ़ः सर्दियों में घने कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने और यहां आने वाली 8 ट्रेनों को करीब 3 महीने के लिए रद्द करने का फैसला लिया है।इनमें अमृतसर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, फिरोजपुर और डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेनों का संचालन 1 और 2 दिसंबर से बंद होगा, जो फरवरी के अंत या मार्च 2027 की शुरुआत तक रद्द रहेंगी।
| ट्रेन नंबर |
ट्रेन का नाम |
| 14542 |
अमृतसर-चंडीगढ़ |
| 14541 |
चंडीगढ़-अमृतसर |
| 14504 |
श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-कालका |
| 14503 |
कालका- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा |
| 14630 |
फिरोजपुर-चंडीगढ़ |
| 14629 |
चंडीगढ़-फिरोजपुर |
| 15903 |
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस |
| 15904 |
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस |
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक ऐप रेलवन, वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी ली जा सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →