Weather Alert: पंजाब के 14 जिलों में बारिश के आसार:यहां छाए रहेंगे बादल
चंडीगढ़, 07 सितंबर, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश अब कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज (7 सितंबर) पंजाब के 14 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में गर्मी व उमस बढ़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, संगरूर और मानसा में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मानसून ट्रफ पंजाब के पास से गुजर रही है। इसके प्रभाव से पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जबकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी स्तर पर बन रहा है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →