मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा दुख
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 12 जून 2025:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “अहमदाबाद में हुआ यह विमान हादसा अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं हादसे में शामिल सभी यात्रियों और विमान स्टाफ के साथ हैं।”
उन्होंने कहा कि वे सभी यात्रियों और विमान कर्मियों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हरियाणा सरकार खड़ी है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के कारणों की जांच जारी है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →