पंजाब के महाधिवक्ता एम.एस. बेदी ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 14 जून 2025:
पंजाब के महाधिवक्ता मनिन्दरजीत सिंह बेदी ने राजभवन, चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच पंजाब राज्य से जुड़े विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। राज्यपाल कटारिया ने कानून के शासन को मजबूत करने तथा राज्य सरकार को विधिक सलाह प्रदान करने में महाधिवक्ता बेदी की भूमिका की सराहना की।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और आपसी समन्वय एवं सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम रही।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →