Himachal Police Recruitment 2025 : पुलिस भर्ती सेंटर पालमपुर से संदिग्ध अभ्यर्थी गिरफ्तार, पुलिस कर रही वेरिफिकेशन
बाबूशाही ब्यूरो
पालमपुर, 16 जून 2025 :
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पालमपुर के एक सेंटर में परीक्षा से संबंधित गतिविधियों को लेकर दो संदिग्ध अभ्यर्थी पुलिस विभाग की ओर से गिरफ्त में लिए गए हैं। उक्त दोनों ही उम्मीदवारों को पुलिस थाना पालमपुर में रखा गया है, जहां जांच-पड़ताल चल रही है।
इससे पहले भी पुलिस भर्ती पेपर लीक व नकल गिरोह सहित अन्य मामलों में संलिप्त रह चुकी है। इसमें 27 मार्च, 2022 में पेपर लीक मामले का बड़ा खुलासा हो चुका है। इससे पहले 2017-18 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल गिरोह को पकड़ा जा चुका है।
इसके चलते इस बार हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विक कमिशन को एग्जाम करवाने का जिम्मा सौंपा गया था। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से पुलिस भर्ती से जुड़े हुए हर मामले को संवेदनशीलता से देखा जा रहा है। ऐसे में अब उक्त उम्मीदवारों की पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों को लेकर वेरिफिकेशन की जा रही है।
पुलिस विभाग के डीआईजी नोर्थ जोन अभिषेक दुल्लर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पालमपुर सेंटर में दो युवाओं को शक के आधार पर पकड़ा गया है, इस संबंध में जांच चल रही है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य भर में लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इस बार पिछले साल की भांति जिलावार पदों का विभाजन कर भर्ती करने के बजाय प्रदेश स्तर पर सीधे 1088 पदों पर भर्ती करने का बड़ा निर्णय लिया गया है।
पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 1088 पदों में से 708 पद पुरुषों के लिए और 380 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →