Himachal Breaking : हिमाचल के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र पूर्व CPS नीरज भारती की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली, देखिए क्या लिखा
शशिभूषण पुरोहित
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार में सब कुछ सामान्य नहीं है। सुक्खू सरकार पर विपक्ष के साथ साथ गाहे बगाहे अपनों के ही तीर चलते हुए आम देखे जा सकते हैं। अब अब प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र पूर्व सीपीएस नीरज भारती की एक फेसबुक पोस्ट ने खलबली मचा दी है।
नीरज भारती ने बुधवार देर शाम को फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि कल यानी 19 जून को "प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री चौधरी चंद्र कुमार इस्तीफा देने जा रहे हैं.. काम अगर दलालों के होंगे तो मंत्री बनकर क्या फायदा।"
नीरज भारती कांग्रेस में अपने मुखर तेवरों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी वह कांग्रेस सरकार में विद्रोह का बिगुल बजा चुके हैं। गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पिछले दो दिनों से आनी क्षेत्र के दौरे पर थे। जहां उन्होंने कई उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस बीच सीएम शिमला लौट आए हैं। फिलहाल इस मामले में उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन नीरज भारती की ओर से की गई इस तरह की पोस्ट ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →