Chandra Grahan 2025 : इस तारीख को लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं?
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 2 August 2025 : साल 2025 का आखिरी सबसे बड़ा खगोलीय तमाशा जल्द ही आसमान में दिखने वाला है। सितंबर के महीने में साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चांद कुछ समय के लिए धरती की छाया में पूरी तरह से छिप जाएगा, और संभवतः तांबे जैसा लाल (जिसे 'Blood Moon' भी कहते हैं) दिखाई देगा।
वैज्ञानिक दृष्टि से यह भले ही एक सामान्य खगोलीय घटना हो, लेकिन हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। चूंकि यह ग्रहण भारत में साफ-साफ दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक प्रभाव भी मान्य होगा और सूतक काल भी लगेगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और किसी भी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।
आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण की सही तारीख, समय और Sutak Kaal से जुड़ी हर वो जानकारी जो आपके लिए जानना जरूरी है।
कब लगेगा साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात को शुरू होगा और 8 सितंबर की देर रात तक चलेगा।
1. ग्रहण शुरू: 7 सितंबर, रात 9:58 बजे
2. पूर्ण ग्रहण (खग्रास) शुरू: रात 11:01 बजे
3. परमग्रास (Peak Eclipse): रात 11:42 बजे
4. पूर्ण ग्रहण समाप्त: 8 सितंबर, देर रात 12:22 बजे
5. ग्रहण समाप्त: 8 सितंबर, देर रात 1:26 बजे
6. कुल अवधि: 3 घंटे 28 मिनट
कब से शुरू होगा सूतक काल?
चंद्र ग्रहण का Sutak Kaal ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है।
1. सूतक काल शुरू: 7 सितंबर, दोपहर 12:19 बजे
2. सूतक काल समाप्त: 8 सितंबर, देर रात 1:26 बजे (ग्रहण के साथ ही)
चूंकि यह ग्रहण भारत में मान्य है, इसलिए सूतक के सभी नियम भी लागू होंगे। शास्त्रों के अनुसार, इस अवधि में मंत्र जाप करना, ध्यान करना और ग्रहण के बाद दान-पुण्य करना शुभ फल देता है।
क्या होता है चंद्र ग्रहण?
यह एक खगोलीय घटना है जो हमेशा पूर्णिमा के दिन होती है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है, तो इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है।)
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →