Chandigarh Weather : चंडीगढ़ वासियो ध्यान दें! अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 2 August 2025 : गर्मी और उमस से परेशान चंडीगढ़ वासियों के लिए यह वीकेंड बड़ी राहत लेकर आया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो यह राहत भरा मौसम अगले 4 दिनों तक जारी रहने वाला है, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है। शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा तापमान और मौसम
चंडीगढ़ मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार:
1. शनिवार (आज): बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।
2. रविवार: गरज के साथ बारिश होने की संभावना। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।
3. सोमवार: बारिश के आसार बने रहेंगे। अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है।
अब तक इस सीजन में (1 जून से) शहर में 480.5 एम.एम. बारिश दर्ज हो चुकी है। कुल मिलाकर, चंडीगढ़ के लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →