केंद्र का दोहरा मापदंड - Cricket को हाँ, ननकाना साहिब को ना : Bhagwant Mann
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 15 सितंबर, 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज Press Conference कर केंद्र सरकार पर "दोहरे मापदंड" अपनाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच (Cricket Match) की अनुमति देने, लेकिन गुरु नानक देव जी के आगामी प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब जाने से रोकने पर सवाल खड़े किए हैं।
"हाथ नहीं मिलाना तो खेलने की क्या मजबूरी?"
एक लाइव संबोधन में मुख्यमंत्री मान ने सवाल किया, "क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, लेकिन सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने से रोक दिया गया। खिलाड़ी कहते हैं कि उन्होंने मैच खेला लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों से हाथ नहीं मिलाया। यह किस तरह की मजबूरी है? खेलना लेकिन हाथ न मिलाना, यह अजीब है।"
मान ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उस टिप्पणी की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने क्रिकेट मैच को एक "मजबूरी" बताया था। मान ने कहा, "यह किस तरह की मजबूरी है? यह मेरी समझ से परे है।"
"पंजाब के साथ ही दुश्मनी क्यों?"
पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि जब अफगानिस्तान में संकट आया तो केंद्र सरकार ने तुरंत मदद भेजी, लेकिन पंजाब में विनाशकारी बाढ़ के दौरान ऐसी कोई मदद नहीं दी गई। उन्होंने सवाल किया, "सिर्फ पंजाब के प्रति ही इतनी दुश्मनी क्यों है?"
सीएम मान ने कांग्रेस नेताओं सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू से भी केंद्र सरकार से यह सवाल पूछने का आह्वान किया कि सिख जत्थों को ननकाना साहिब जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →