Punjab Breaking : बच्चों से भरी स्कूल वैन की कार से टक्कर, मौके पर हंगामा, पेरेंट्स पहुंचे
फगवाड़ा, 6 फरवरी 2026 शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School वैन ने स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन चालक को रोक लिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि वैन चालक ने नशे का सेवन किया हुआ है। जिसके कारण वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा। लोगों ने जब बच्चों से ड्राइवर के बारे में पूछा तो पता चला कि उनकी स्कूल वैन का ड्राइवर कोई और है।
यह सन्नी नामक ड्राइवर आज उन्हें लेने के लिए आया था। कुछ बच्चों ने भी कैमरे के सामने ड्राइवर की गलती मानी। जिसके स्कूल वैन के पहले ड्राइवर रूपिंदर सिंह को घटना स्थल पर बुलाया गया। रूपिंदर सिंह का कहना है वह बीमार था, इसलिए उसने दूसरे ड्राइवर को आज भेजा था। लोगों ने घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दी। जिसके बाद कुछ पेरेंट्स घटना स्थल से बच्चों को लेकर चले गए। भारी हंगामे के बाद अन्य वैन में मौजूद बच्चों को रूपिंदर सिंह लेकर स्कूल गया।
रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह बीमार थे और उन्होंने लड़के को भेज दिया था। जिसके बाद अब पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है और बच्चे परेशान हो रहे है। रूपिंदर ने ड्राइवर के नशे के सेवन को लेकर कहा कि वह रो रहा है। उन्होंने कहा कि वह 2 साल से लॉर्ड महावीरा जैन मॉडल स्कूल की वैन चला रहे है। रूपिंदर का कहना है कि आज बीमार होने के कारण बच्चों को ले जाने के लिए उसने दूसरे ड्राइवर को भेज दिया था और वह पहले भी बच्चों को स्कूल छोड़ने जाता रहा है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →