Jairam Thakur: Delhi Police Case : नेता प्रतिपक्ष बोले -राहुल की गुड बुक्स में आने के लिए सुक्खू कर रहे अराजकता की राजनीति
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 26 फरवरी 2026 :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की गुड बुक्स में आने के लिए सीएम सुक्खू अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस का दिल्ली पुलिस को हिरासत में लेना दुखद है।
जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि एआई इंपैक्ट समिट में जिस तरह का काम युवा कांग्रेस ने किया है, वह शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण की हिमाचल सरकार के सहयोग से साजिश को अंजाम देने की रणनीति उस समय बनती है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल सदन में मौजूद होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बात का पता चला है कि पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी हिमाचल कांग्रेस के एक चुने हुए जनप्रतिनिधि की गाड़ी में शिमला लाए गए थे, जिनको सरकार के संरक्षण में ही उन्हें रोहड़ू भेजा गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के बाहर के लोग जिन्होंने देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तहस-नहस करने की कोशिश की, उन्हें संरक्षण देना बहुत शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे कैबिनेट के दिल्ली में जाकर जमघट लगने के कारण का आज खुलासा हो गया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इंटर स्टेट ऑप्रेशन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को दिल्ली पुलिस का सहयोग करना चाहिए था, लेकिन उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस की इस फजीहत के लिए सरकार जिम्मेदार है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →