Weather Alert : पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी की दस्तक: 5 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
चंडीगढ़, 26 Feb 2026 : उत्तर भारत में सर्दी अब विदा होने की ओर है। पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह-शाम की हल्की ठंड को छोड़ दें, तो दिन के समय तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अमृतसर में शून्य के करीब पहुंची दृश्यता
भले ही गर्मी बढ़ रही है, लेकिन कुछ इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे का कहर जारी है। बीते कल अमृतसर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने धुंध के चलते सड़क हादसों के प्रति आगाह किया है।
पहाड़ों पर हलचल, मैदानों में हवाएं
आज से दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे हैं। हालांकि, इनका पंजाब के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और मौसम शुष्क (Dry) ही बना रहेगा। राज्य में सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 9 डिग्री रहा, जबकि बठिंडा 28.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →