SGPC ऑफिस में पैंट-शर्ट बैन:अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का आदेश
अमृतसर, 26 फरवरी,2026ः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तरों में अब ड्रेस कोड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब कोई भी मुलाजिम पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा। नए आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को पारंपरिक सिख पहनावा पजामा-कुर्ता पहनकर ही दफ्तर पहुंचना होगा।
कमेटी का कहना है कि यह फैसला सिख मर्यादा और परंपराओं की पालना सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है, ताकि SGPC के दफ्तरों में सिखी की स्पष्ट झलक दिखाई दे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →