Himachal: Gandhi Shilp Bazar : कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजा शिल्प बाजार, विधायक सुंदर ठाकुर ने की शिरकत
कुल्लू, 02 फरवरी 2026 :
कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजा गांधी शिल्प बाजार इन दिनों रंग-बिरंगी संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प का केंद्र बना हुआ है।
27 फरवरी से शुरू हुआ यह बाजार 8 मार्च तक चलेगा, जिसमें देशभर के कारीगर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
यहां लकड़ी की नक्काशी, ऊनी वस्त्र, हाथ से बने आभूषण और पारंपरिक कला के अनूठे नमूने लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इस शिल्प बाजार में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
शिल्प बाजार में पहुंचे स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा -"गांधी शिल्प बाजार हमारे स्थानीय कारीगरों को मंच देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे न केवल उनकी कला को पहचान मिलती है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं।"
सोमवार को विधायक सुंदर ठाकुर ने बाजार का दौरा किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कारीगरों से बातचीत कर उनके काम की सराहना की।
मेले में उत्पाद बेचने आए एक कारीगर ने कहा "इस तरह के आयोजनों से हमें अपने उत्पाद बेचने का अच्छा मौका मिलता है और हमारी कला को नई पहचान मिलती है।"
गांधी शिल्प बाजार न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखने और समझने का एक बेहतरीन अवसर भी प्रदान करता है। कुल्लू आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह बाजार आकर्षण का केंद्र है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →