पंजाब और चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें क्या हैं Weather Update
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। आने वाले 7 दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, गत 24 घंटे में कई इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है। शनिवार को किसी तरह की बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 19 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →