चारधाम यात्राः 10 बसों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए रवाना करेंगे सीएम धामी
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शनिवार से शुरू हो जाएगी। ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 बसों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए रवाना करेंगे। ये यात्री 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलने के वक्त मौजूद रहेंगे। चारधाम के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पिछले साल 23 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
गुरुवार से ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश (शहडोल) के 100 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ये सभी यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →