पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजॉइंट के बीच मैच कल:चंडीगढ़ पहुंची दोनों टीमें
चंडीगढ़ः पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजॉइंट के बीच मुकाबला कल यानी रविवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं, जिनके बीच आज शाम जॉइंट प्रैक्टिस सेशन रखा गया है। इस दौरान दोनों टीमें एक साथ प्रैक्टिस करेंगी। यह प्रैक्टिस सेशन शाम 6 बजे से 9 बजे तक रहेगा। वहीं स्टेडियम से दोनों टीमों की तरफ से अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी।
मैच की तैयारी करते हुए प्रशासन की तरफ से आठ जगह पार्किंग बनाई गई है, जिसमें पहली तीन पार्किंग वीआईपी पार्किंग है। बाकी पांच पार्किंग सामान्य लोगों के लिए हैं। शुक्रवार शाम को पंजाब की टीम चंडीगढ़ पहुंची थी। वह मुंबई से मैच खेलने के बाद सीधी चंडीगढ़ आई है, जबकि एक दिन पहले वीरवार को लखनऊ की टीम भी पहुंची थी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →