HPU Shimla: एचपीयू प्रवेश परीक्षाओं की डेटशीट जारी, प्रदेशभर में छह केंद्र बनाए, देखें विस्तार
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: 25 मई 2026 :
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट और परीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रवेश परीक्षाएं 3 जून से 16 जून तक होंगी। इस बार कम अभ्यर्थियों वाले कई परीक्षा केंद्र मर्ज हुए हैं। मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला के कुछ केंद्रों को शिमला के केंद्रों के साथ समायोजित किया गया है।
शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिलों के 6 केंंद्रो पर ही इस बार प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए इस बार यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) शिमला, एचपीयू इवनिंग स्टडीज मॉल शिमला, एचपीयू विधि विभाग शिमला, एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगडा, मंडी और हमीरपुर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विवि प्रशासन ने अंतिम डेटशीट और परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।
शिमला की डेटशीट
यूसीबीएस में 3 जून को एमए योगा स्टडीज और एमएड, 4 जून को एमएससी एनवायरमेंटल साइंस और एमबीए रूरल डेवलपमेंट, 5 को एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, 6 को एमए भूगोल, 8 को एमटीटीएम, 9 को एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी जूलॉजी, 10 को एमकॉम, एमएससी फिजिक्स, 11 को एमए इकोनॉमिक्स, एलएलबी और 16 जून को एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा होगी। एचपीयू इवनिंग स्टडीज विभाग में 1 जून को एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 2 जून को एमए परफॉर्मिंग आर्ट्स म्यूजिक, 4 जून को एमबीए रूरल डेवलपमेंट और एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 5 जून को एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमए संस्कृत, 6 जून को एमए भूगोल तथा एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, 8 जून को एमए साइकोलॉजी, 10 जून को एमएससी बॉटनी और 16 जून को एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय विधि विभाग में 3 जून को एमए सोशियोलॉजी, 6 जून को एमपीएड और एमए फिजिकल एजुकेशन, 8 जून को एमटेक कंप्यूटर साइंस, 9 जून को एमएससी मैथेमेटिक्स, 10 जून को एमए पॉलिटिकल साइंस, 11 जून को एलएलबी और एमए इंग्लिश, 12 जून को एमसीए तथा 16 जून को एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा होगी।
कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी
एमसीएम डीएवी कॉलेज में 9 जून को एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और एमएससी मैथेमेटिक्स, 10 जून को एमकॉम, एमएससी बॉटनी, एमएससी फिजिक्स, एमए पॉलिटिकल साइंस, 11 जून को एलएलबी और एमए इंग्लिश, 12 जून को एमसीए, 16 जून को एमए इतिहास और एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
हमीरपुर कॉलेज में 9 जून को एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और एमएससी मैथेमेटिक्स सहित विज्ञान संकाय की विभिन्न परीक्षाएं, 10 जून को एमकॉम, एमएससी बॉटनी और एमए पॉलिटिकल साइंस, 12 जून को एमसीए, 16 जून को एमए इतिहास और एमए हिंदी की परीक्षा होगी। राजकीय महाविद्यालय मंडी में 9 जून को विज्ञान संकाय की विभिन्न परीक्षाएं, 10 जून को एमकॉम, एमएससी बॉटनी और एमए पॉलिटिकल साइंस, 12 जून को एमसीए और 16 जून को एमए इतिहास और एमए हिंदी की परीक्षा होगी। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →