PM मोदी आज (17 जुलाई) पंजाब-चंडीगढ़ में:₹12,070 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे
चंडीगढ़, 17 जुलाई, 2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह ₹12,070 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर और उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में PM दोपहर करीब सवा 1 बजे आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के AC टेंट में रैली करेंगे। वे यहां 45 मिनट रुकेंगे।
इसके बाद जालंधर में उनके 4 कार्यक्रम हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दोनों जगह पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के दस हजार से अधिक मुलाजिम तैनात हैं। दोनों जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।पीएम के प्रोग्राम में केवल वही लोग शामिल होंगे, जिनके पास वैलिड कार्ड होंगे। इसके अलावा स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →