Kullu: Ban On Adventure Sports : मानसून के चलते कुल्लू में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर क्रॉसिंग पर 15 सितंबर तक रोक
शशिभूषण पुरोहित
कुल्लू : 17 जुलाई 2026 : जिला कुल्लू में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन के अनुसार 15 जुलाई से 15 सितंबर तक जिले में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर क्रॉसिंग पूरी तरह बंद रहेंगी।
प्रशासन ने बताया कि मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है, तेज बहाव और खराब मौसम के कारण दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रिवर राफ्टिंग रूल्स और एयरो स्पोर्ट्स से जुड़े नियमों के तहत हर वर्ष बरसात के मौसम में इन गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है।
मानसून का असर पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने सभी रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालकों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। साथ ही पर्यटकों से भी अनुरोध किया गया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की साहसिक गतिविधि में भाग न लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →