सिमरजीत बैंस और कड़वल में विवाद खत्म:लुधियाना के गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में टेका माथा
लुधियाना: लुधियाना में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल के बीच लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक विवाद आखिरकार खत्म हो गया। आज दोनों नेता फिर से एक हो गए।
दोनों नेता आज शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री आलमगीर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और एक-दूसरे को गले लगाकर अपने मतभेद समाप्त करने का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने कहा कि श्री दरबार साहिब के समक्ष उन्होंने अपने सभी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर जनता की सेवा करने का फैसला लिया है। सिमरजीत बैंस ने कहा कि बहुत से लोगों ने हमारा इस्तेमाल करके हमारा प्रयोग किया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →