Himachal : Jobs in Security: भर्ती सूचना: सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू : 17 जुलाई 2026 :
उप रोजगार कार्यालय, आनी (जिला कुल्लू) के सौजन्य से मैसर्ज एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इस भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उप रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित किया जाएगा।
इसके लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी या अधिक और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 17,500 रुपए से 24,000 मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, पेंशन और इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी।
कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ रहेगा, जहाँ एक महीने की ट्रेनिंग के बाद पात्र युवाओं को एटीएम, होटल, अस्पताल, मंदिर और उद्योगों में तैनात किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों का हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि पंजीकरण नहीं है, तो वे विभाग के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार साक्षात्कार के दिन अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें। साक्षात्कार में आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →