पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में किया 4700 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
चंडीगढ़, 17 जुलाई, 2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। चंडीगढ़ में उन्होंने 10 प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने पीजीआई के पेक परिसर में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, स्वास्थ्य और आवास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद वे पंजाब रवाना होंगे। पीएम ने कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं भारत के डेवलपमेंट के लिए एक मॉडल है। चंडीगढ़ की पहचान बेहतर लाइफस्टाइल, चिकित्सा सुविधा के लिए। मां चंडी के आशीर्वाद के लिए भी इसकी पहचान है। चंडीगढ़ का विकास हमेशा एनडीए सरकार की प्राथमिकता रहा है।
पीएम ने कहा कि हमने देश में न्याय संहिता में बड़ा बदलाव किया। भारतीय न्याय संहिता की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल, स्मार्ट पार्किंग, डिजिटल गवर्नमेंट ऐसे कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए। ढाई हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किया। अब नए प्रोजेक्ट पर खर्च किया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →