BREAKING NEWS: रोहतक निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
रोहतक: रोहतक में नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को खाली करवा दिया गया है। स्कूल और निगम कार्यालय में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है, जबकि लोगों में डर देखने को मिल रहा है।
नगर निगम के कमिश्नर सत्येन्द्र दुहन की मेल पर धमकी भरा मैसेज आया है, जिसके बाद से निगम कर्मचारी डरे हुए है। पूरे निगम कार्यालय को खाली करवा दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निगम और स्कूल को अपने अंडर में ले लिया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →