Annual Census: हिमाचल के बर्फीले इलाकों में सितंबर से शुरू होगा जनगणना कार्य, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन
17 से 31 अगस्त तक स्वयं भर सकेंगे सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म,
1 से 30 सितंबर तक घर-घर पहुंचेगी गणना टीम
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 06 अगस्त 2026 :
हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में एक सितम्बर से 30 सितंबर तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान शिमला जिला सहित किन्नौर, लाहौल स्पीति जिला में जनगणना होगी।
वहीं इसके अलावा जिला चंबा कुल्लू , मंडी और सिरमौर जिला के बर्फबारी वाले कुछ एक क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा दौर शुरू होगा। सरकार ने इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी शुरू की है। अधिसूचना के अनुसार संबंधित क्षेत्रों के नागरिक 17 से 31 अगस्त तक स्वयं ऑनलाइन अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
इसके बाद जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन और जनसंख्या गणना करेंगे। गृह मंत्रालय के तहत भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों और उत्तराखंड के चिन्हित इलाकों में भी इसी अवधि के दौरान जनगणना होगी।
सरकार ने इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी शुरू की है। इस जनगणना में जिस व्यक्ति की जहां उपस्थिति होगी, उसी आधार पर उसे संबंधित क्षेत्र की जनसंख्या में शामिल किया जाएगा। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →