CGC लांडरां ने उत्साहपूर्वक टीचर्स डे मनाया
लांडरां
सीजीसी लांडरां ने टीचर्स डे के अवसर पर उत्साह और उमंग के साथ स्पेशल प्रोग्राम ‘यूफोरिया 2026’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फैकल्टी मेंबर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर संस्थान ने 270 फैकल्टी मेंबर्स को उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और अकादमिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित एवं अभिनंदित किया। प्रोग्राम के दौरान 32 टीचर्स को ‘बेस्ट टीचर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। वहीं, 160 टीचर्स को रिसर्च, इन्नोवेशन और पेटेंट दाखिल करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सीजीसी लांडरां के साथ 20 वर्ष, 15 वर्ष और 10 वर्ष से समर्पित भाव से जुड़े एजुकेटर्स को भी उनके दीर्घकालिक योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए इस समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू, वाइस चेयरमैन परमपाल सिंह ढिल्लों, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह, संस्थान के डायरेक्टर्स एवं एचोड़ीज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने टीचर्स को उनकी समर्पण भावना, शिक्षा जैसे महान एवं नोबल प्रोफेशन के प्रति प्रतिबद्धता तथा राष्ट्र-निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका आभार व्यक्त किया। सीजीसी से वर्षों से जुड़े रहे एजुकेटर्स एवं फैकल्टी मेंबर्स को स्मरण करते हुए और उनके योगदान की सराहना करते हुए, साथ ही वर्तमान में स्टूडेंट्स के मार्गदर्शन एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर योगदान दे रहे शिक्षकों का उल्लेख करते हुए, चेयरमैन संधू ने सीजीसी लांडरां की 25 वर्षों की गौरवशाली विरासत को आकार देने में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर फैकल्टी मेंबर्स को संबोधित करते हुए, चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने सीजीसी लांडरां के टीचिंग फ्रटर्निटी और अकादमिक लीडरशिप के लिए आने वाले वर्षों में कार्य करने हेतु एक साझा दृष्टिकोण और दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए। इसमें शिक्षक होने पर गर्व करना, अकादमिक प्रणालियों और प्रक्रियाओं में निरंतर विकास के माध्यम से बदलाव को अपनाना, एआई, टेक्नोलॉजी और कैपेसिटी बिल्डिंग में निवेश करना तथा इसके एथिकल अडॉप्शन की संभावनाओं का अन्वेषण करना और सबसे बढ़कर स्टूडेंट्स की आकांक्षाओं को समझना एवं उनके अनुरूप कार्य करना शामिल रहा। शिक्षकों के सम्मान और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित शिक्षक दिवस, भारत के दूसरे राष्ट्रपति, महान शिक्षक एवं विद्वान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। सीजीसी लांडरां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन और उत्कृष्टता की संस्कृति को निरंतर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा मनों को दिशा देने और संस्थान की शैक्षणिक विरासत को समृद्ध करने में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनका समर्पण विद्यार्थियों की सफलता की आधारशिला है और संस्थान की निरंतर प्रगति का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →