पुलिस प्रताड़ना के शिकार मोहनजीत से मिले SGPC प्रधान
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पुलिस प्रताड़ना का शिकार हुए गुरसिख मोहनजीत सिंह शेरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मोहनजीत सिंह को शिरोमणि कमेटी की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
संगरूर में मोहनजीत सिंह से मुलाकात के दौरान एडवोकेट धामी ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक गुरसिख युवक के ककारों की बेअदबी करना बेहद गंभीर मामला है, जिसे सिख कौम कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जब भी किसी सिख पर अत्याचार होता है, तो सिखों की प्रमुख धार्मिक संस्था एसजीपीसी पीड़ित के साथ खड़ा होना अपना फर्ज समझती है।
धामी ने कहा कि सरकार की नीतियों, कार्यप्रणाली और सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाना हर नागरिक का अधिकार है। लेकिन सवाल पूछने वाले व्यक्ति पर पुलिस कार्रवाई या अत्याचार करने की कानून किसी को इजाजत नहीं देता।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →