CGC लांडरां के अनुभव को रूस में आयोजित एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए चुना गया
लांडरां, 14 अक्टूबर, 2026- सीजीसी लांडरां के एनसीसी कैडेट एवं बी.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) के स्टूडेंट, सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) अनुभव का सिलेक्शन रूस में आयोजित प्रतिष्ठित एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वायईपी) 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम 12 से 19 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होगा। यह कार्यक्रम चयनित एनसीसी कैडेटों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा युवा लीडरशिप, डिसिप्लिन, म्यूचअल रेस्पेक्ट, नेशनल इंटेग्रेशन, फ्रेंडशिप और इंटरनेशनल गुडविल को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। एसयूओ अनुभव पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय से वायईपी 2026 के लिए सिलेक्ट होने वाले एकमात्र पुरुष कैडेट हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे क्षेत्र के कैडेटों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
रूस रवाना होने से पहले, अनुभव ने कार्यक्रम की बेहतर तैयारी के लिए नई दिल्ली स्थित डायरेक्टोरेट जनरल एनसीसी (डीजी एनसीसी) में प्रेपरेटरी ट्रेनिंग एवं ओरिएंटेशन प्राप्त किया। उनका चयन नई दिल्ली में आयोजित नेशनल रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) 2026 में उनकी सहभागिता के बाद हुआ है। इस शिविर के दौरान उन्होंने रिपब्लिक डे के अवसर पर एनसीसी कंटिंजेंट के हिस्से के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सीजीसी लांडरां का प्रतिनिधित्व किया था। नेशनल आरडीसी से इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम तक का उनका सफर एनसीसी गतिविधियों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह इस बात को भी रेखांकित करता है कि स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग कैडेट्स को अधिक जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने जैसे महत्वपूर्ण अवसरों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है। पहले भी सीजीसी लांडरां के एक्स स्टूडेंट्स एवं एनसीसी कैडेट्स मेधावी तोमर और खुशदीप कौर श्रीलंका, और बांग्लादेश में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में संस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रूस में आयोजित होने वाले वायईपी 2026 के लिए चयनित होकर अनुभव इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि सीजीसी लांडरां की गौरवशाली विरासत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ती है तथा संस्थान को और अधिक प्रतिष्ठा एवं पहचान दिलाती है। एसयूओ अनुभव की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए, सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “रूस में आयोजित होने वाले यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुभव का चयन उनकी एनसीसी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और सीजीसी लांडरां परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और उनके साथी स्टूडेंट्स के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। हमें पूरा विश्वास है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अंतर-सांस्कृतिक समझ और अंतरराष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ावा देंगे तथा देश और संस्थान का प्रतिनिधित्व विशिष्टता के साथ करेंगे। मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत सुखद, समृद्ध और ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा।”
अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, एसयूओ अनुभव ने संस्थान, अपने फैकल्टी मेंबर्स एवं सीनियर्स से मिले मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सीजीसी लांडरां के एनसीसी डिपार्टमेंट के प्रमुख लेफ्टिनेंट (डॉ.) संतोष कुमार के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका आभार जताया। साथ ही, उन्होंने 26 पंजाब बटालियन एनसीसी और उसके प्रशिक्षण स्टाफ के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की, जिनके निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने उनकी एनसीसी यात्रा के दौरान उनका सहयोग किया है। अनुभव के लिए यह चयन उनकी एनसीसी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने, विभिन्न संस्कृतियों को करीब से जानने और अपने वैश्विक दृष्टिकोण को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करेगा। सीजीसी लांडरां में शैक्षणिक ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल एक्सपोज़र को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाता है, ताकि स्टूडेंट्स अपने ज्ञान, संचार कौशल और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ कर सकें। इसके साथ ही, उन्हें विभिन्न परिस्थितियों और परिवेशों में आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया जाता है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →