Jammu-Kashmir: पुंछ में LoC के पास धमाके में 4 की मौत
श्रीनगर, 13 अक्तूबर,2026ः जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार हुए एक संदिग्ध विस्फोट में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के चार लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि धमाका PoJK के हजीरा तहसील के सतवाल-नकी इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पाकिस्तान की तरफ नियंत्रण रेखा के पास पानी की पाइपलाइन बिछा रहे थे। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। आशंका है कि विस्फोट किसी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के चलते हुआ।
सीमा पार से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान फैजान सगीर, इश्तियाक, वकास शरीफ और आसिम रफीक के रूप में हुई है। ये सभी PoJK के बट्टल मंडोल गांव के रहने वाले थे और चचेरे भाई थे।
अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →