पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि के आसार
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। आज कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। 14 और 15 अक्टूबर को भी तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चंडीगढ़ में 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →