प्रहलाद सिंह एसडीओ को मिली चंडीगढ़ बागवानी की कमान
एसडीओ नवराज सिंह को मैकेनिकल विभाग का चार्ज
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 08 नवम्बर। चंडीगढ़ प्रशासन ने इंजीनियरिंग विभाग में तैनात प्रहलाद सिंह एसडीओ को चंडीगढ़ बागवानी की कमान सौंपी गई है। इससे पहले मैकेनिकल विभाग के एसडीओ नवराज सिंह इस पद पर तैनात थे। जिसको लेकर काफी समय से शिकायत हो रही थी कि मैकेनिकल विभाग के एसडीओ पर बागवानी का चार्ज दिया गया है। जिसको लेकर सीबी औझा चीफ इंजीनियर एसडीओ नवराज सिंह को वापिस मैकेनिकल विभाग में तैनात कर दिया। वही प्रशासन में अब शहर के बागवानी की जिम्मेदारी प्रहलाद सिंह एसडीओ को सौपी है। प्रहलाद सिंह एसडीओ ने कार्यकारी अभियंता के तौर पर बागवानी डिविजन नम्बर 2 में अपना चार्ज संभाल लिया। प्रलाद सिंह एसडीओ मूल रूप से पंजाब के रहने वाले है, चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर है। कॉडर में नवराज सिंह से सीनियर है।
बाक्स
अधीक्षक ग्रेड-2 और वरिष्ठ सहायक अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश
चंडीगढ़ प्रशासन ने इंजिनिरिंग विभाग के अंतर्गत अधीक्षक ग्रेड-2 और वरिष्ठ सहायक अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। भूपिंदर सिंह (अधीक्षक ग्रेड-2) को कार्यकारी अभियंता, सीपी. डिवीजन नंबर 6 में और सुखदेव सिंह (अधीक्षक ग्रेड-2) को कार्यकारी अभियंता, सी.पी. डिवीजन नंबर 4 में स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, सोनिया, कांता कटवाल, सुरेश कुमार, मोहन लाल, प्रदीप कुमार, और पूनम शर्मा जैसे वरिष्ठ सहायक अधिकारियों को विभिन्न डिवीजन और सर्कल के अभियंता पदों पर नियुक्त किया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →