उत्तर भारत की हवा में घुला जहर, 12 जगह एक्यूआई 300 के पार
नई दिल्ली, 09 नवंबर, 2024ः राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हवा बहुत खराब हो गई है। हिमाचल से लेकर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 12 स्थानों पर शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा।दिल्ली में 38 निगरानी केंद्रों में से 18 में एक्यूआई 400 से अधिक रहा, जो गंभीर श्रेणी में है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल के बद्दी में एक्यूआई 327 रहा। वहीं, चंडीगढ़ में एक्यूआई 310, गुरुग्राम में 302 और गाजियाबाद में 315 रहा। एनसीआर में सर्वाधिक प्रदूषित हरियाणा का बहादुरगढ़ रहा, जहां एक्यूआई 392 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 257, नोएडा में 278 और ग्रेटर नोएडा में 288 दर्ज किया गया। जहरीली हवा के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सीपीसीबी के अनुसार देश के 47 शहरों में वायु गुणवत्ता खराब है, इनमें बागपत, बुलंदशहर, भिवाड़ी, चंडीगढ़, भिवानी, मेरठ, पंचकुला, सोनीपत और अमृतसर भी शामिल हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →