ऑर्डर में जरा सी देरी, Blinkit डिलीवरी बॉय पर तान दी बंदूक, मारपीट कर फाड़े कपड़े
हिमाचल के सोलन की घटना; खूनी वारदातों से भी सबक नहीं ले रहे लोग, पुलिस कर रही मामले में जांच
बाबूशाही ब्यूरो
सोलन : 17 सितंबर 2026 : हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में बीते दिनों चाकूबाजी और खूनी वारदात सामने आई थी जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। वहीं अब सोलन शहर में Blinkit डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार Blinkit डिलीवरी बॉय ऑर्डर छोड़ने के लिए जा रहा था लेकिन थोड़ा लेट हो गया था जिसकी वजह से आर्डर करने वाले व्यक्ति ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। Blinkit डिलीवरी बॉय ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है।फिलहाल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
Blinkit डिलीवरी बॉय ने बताया कि वह सोलन के कोटलानाला स्थित Blinkit ऑफिस में बतौर डिलीवरी बॉय काम करता है। उन्होंने बताया कि वो बीती रात एक ऑर्डर छोड़ने गए हुआ था और थोड़ा लेट हो गया था जिसकी वजह से जिस व्यक्ति का ऑर्डर था वह लड़ने आ गया और उसे गन भी दिखाई और जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि उसे सिर पर चोटें आई हैं और उनके कपड़े भी फाड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है पुलिस जांच कर रही है।
वहीं डिलीवरी बॉय अंकुर ने बताया कि उनके एक साथी के साथ मारपीट हुई है ल। उन्होंने कहा कि शहर में 200/250 डिलीवरी बॉय Blinkit में हैं, लेकिन डिलीवरी के नाम पर अगर इस तरह से उनके साथ मारपीट की जाएगी और तो वे लोग कहा जाएंगे और लोगों के लिए कौन काम करेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा के लिए शहर में देर रात क्या किया रहा हैम पिछली बार भी शहर में देर रात को खूनी वारदात सामने आई थी। प्रशासन को चाहिए कि वे इन सब बातों को ध्यान में रखकर सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठाएं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →