चंडीगढ़ के डॉ. आम्बेडकर कॉलेज को उड़ाने का मैसेज
चंडीगढ़, 20 अप्रैल,2026ः चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉक्टर आम्बेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कंट्रोल रूम को मिले मैसेज के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और कॉलेज परिसर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने कॉलेज में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला और आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →