दुनियाभर में 1 घंटे ठप रही इंस्ट्राग्राम की सर्विस
चंडीगढ़,8 अक्टूबर, 2024:
दुनियाभर में इंस्ट्राग्राम की सर्विस आज मंगलवार को करीब 1 घंटे ठप रही। इंस्ट्राग्राम सुबह करीब 11.30 बजे डाउन हो गया था। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे सर्विस फिर से चालू हो गई।
कई यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सर्विस मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर इसके डाउन होने की रिपोर्ट की।
इंस्ट्राग्राम डाउन होने पर कई यूजर्स को ऐप लॉगिन में समस्या आ रही थी तो वहीं कुछ यूजर्स सर्वर कनेक्शन इश्यू फेस कर रहे थे। यूजर्स को एक मैसेज दिखाई दे रहा था जिसमें लिखा है- 'सॉरी समथिंग वेंट रॉन्ग'।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →