धर्मशाला में जुटेंगे देश के आला अफसर; 16 को पहुंचेंगे CM, 17 को शिरकत करेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह
16-17 को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय स्तर का अहम मंथन
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला : 14 अक्टूबर 2026 : हिमाचल प्रदेश की शांत वादियां एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के एक बड़े प्रशासनिक मंथन की गवाह बनने जा रही हैं। तकनीक के जरिए आम आदमी तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच को कैसे आसान और पारदर्शी बनाया जाए, इसको लेकर 16 और 17 अक्तूबर को धर्मशाला में ई-गवर्नेंस पर एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक का आयोजन होने जा रहा है।
इस महामंथन में देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के आला अधिकारी जुटेंगे, जो देश में प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल सेवाओं का नया ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे। इससे पूर्व यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश के सभी मुख्य सचिवों का सम्मेलन हो चुका है। अब ई-गवर्नेंस के इस आयोजन से धर्मशाला का महत्व राष्ट्रीय पटल पर और गहरा गया है।
दो दिवसीय इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य फोकस ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और प्रशासनिक सुधारों पर रहेगा। देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने राज्यों के सफल प्रशासनिक अनुभवों को साझा करेंगे। इससे पहले प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का भी धर्मशाला गवाह बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मुख्य सचिवों का महामंथन हुआ था। अब देश के प्रधान सचिवों का मंथन देवभूमि के धर्मशाला स्थित कुनालपथरी मंदिर के निकट होटल धौलाधार हाईट में किया जा रहा है। माननीयों का शेड्यूल, आयोजन को लेकर वीवीआईपी मूवमेंट का खाका भी लगभग तय हो गया है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →