पंजाबी युवक को सऊदी में फांसी की सजा
रोपड़, 1 अक्तूबर, 2026ः रोपड़ के रहने वाले युवक को सऊदी अरब में फांसी की सजा सुनाई गई है। 4 साल पहले वह काम के लिए मस्कट गया था, जहां वह ट्रक ड्राइवर था। इसके बाद करीब 2 साल पहले सऊदी अरब में नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था।
युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के नाम से हुई, जो नंगल के लोअर पट्टी गांव का रहने वाला है। गुरप्रीत अपने परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी बुजुर्ग मां जसवंत कौर ने भारत सरकार मदद मांगी है।
मां जसवंत कौर ने मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की और बेटे को बचाने की मांग की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भगवंत सिंह मान से भी बेटे को बचाने के लिए अपील की है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →