पंजाब सीएम की पंजाब भवन में किसानों से हुई मीटिंग
कृषि पॉलिसी समेत तमाम मुदों पर हुई चर्चा
चंडीगढ़, 05 सितम्बर 2024--खेती पॉलिसी समेत 8 मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में पक्का मोर्चा लगाकर संघर्ष पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के साथ पंजाब भवन में सीएम भगवंत मान मीटिंग हुई। मीटिंग में खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह भी मौजूद है। मीटिंग में शामिल होने से पहले किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां का कहना है कि आज की मीटिंग के बाद ही संघर्ष को लेकर सारी स्थिति साफ होगी। पंजाब के यह किसान भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले किसानों ने सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में मोर्चा लगाया हुआ है। मानसून सेशन शुरू होने से पहले किसान चंडीगढ़ पहुंच गए थे। करीब पंद्रह साल के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की मंजूरी दे दी थी। किसानों की मांग थी वह सेशन के दौरान विधानसभा तक मार्च निकालेंगे। लेकिन बाद में चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें मटका चौक तक मार्च के रूप में जाने दिया था। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने मटका चौक पर पहुंचकर किसानों से मांग पत्र लिया था। साथ ही किसानों को विश्वास दिलाया था कि वह उनके वकील बनकर सीएम के समक्ष इस मामले को उठाएंगे। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन बुधवार को पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया कि हमारी सरकार ने कृषि पॉलिसी बना ली है। जल्दी ही इसे लागू करेंगे। साथ ही सारी चीजों पर विचार करने के बाद पॉलिसी को लागू करेंगे। किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →