पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा
पठानकोट: पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। नारायणपुर-लधेटी रोड पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया, जिससे आसपास के कई गांवों का शहर से संपर्क टूट गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं धारकलां में भारी बारिश के बाद बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। अमृतसर में भी बारिश हो रही है, जबकि मोहाली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से अगले तीन दिनों के लिए पंजाब-चंडीगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →