Breaking : CM Bhagwant Mann की बिगड़ी तबीयत, पढ़ें पूरी ख़बर
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 4 सितंबर 2025 : पंजाब में बाढ़ से मची तबाही के बीच एक और बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। हाल ही में खबर आई है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं, सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और अब वो वहाँ जाकर भगवंत मान का हालचाल जानेंगे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे केजरीवाल
कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान का हाल जानने के बाद, अरविंद केजरीवाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जमीन पर राहत कार्यों का जायजा लेना और बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों से सीधे संवाद स्थापित करना है। पंजाब इस समय भारी बारिश और नदियों में आए उफान के कारण एक गंभीर संकट का सामना कर रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल राहत शिविरों का दौरा करेंगे जहाँ वे बाढ़ पीड़ितों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। वह इस बात का आकलन करेंगे कि प्रभावित लोगों तक किस तरह की मदद पहुंच रही है और आगे राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। उनका यह दौरा बाढ़ पीड़ितों में एक नई उम्मीद जगा सकता है।
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पंजाब दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। एक तरफ राज्य बाढ़ की आपदा से जूझ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की सेहत से जुड़ी खबर ने नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। अब सभी की नजरें अरविंद केजरीवाल के इस दौरे और उससे निकलने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →