HP Panchayat Election: Kullu : तीसरे व अंतिम चरण के पंचायती राज चुनाव में कुल्लू ज़िला में 84.66 प्रतिशत भारी मतदान
बाबूशाही नेटवर्क
कुल्लू: 30 मई 2026 : ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनाव-2026 के तीसरे चरण में कुल्लू ज़िला की पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरे ज़िला में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिला में तीसरे व अंतिम चरण के पंचायती राज चुनाव में कुल्लू ज़िला में 84.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
विभिन्न विकास खण्डों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास खण्ड नग्गर की पंचायतों में 86.6 प्रतिशत तथा विकास खण्ड निरमण्ड की पंचायतों में 84.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी प्रकार, विकास खण्ड आनी की पंचायतों में 82.19 प्रतिशत तथा विकास खण्ड कुल्लू की पंचायतों में 81.76 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं विकास खण्ड भूंतर में 84.85% मतदान जबकि विकास खण्ड बन्जार में 87.55% मतदान हुआ।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं।
उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा विभिन्न विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से तीसरे चरण का मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →