Himachal Breaking: BJP MLA Vigilance Case : कौन है भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का करीबी नेक राम, 13 करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त में किया गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला : 05 सितंबर 2026 : विजिलेंस धर्मशाला की टीम को कार्रवाई के दौरान रक्कड़ निवासी आरोपी नेक राम के अलावा उसकी पत्नी और माता के नाम धर्मशाला व पालमपुर में संपत्तियां मिली हैं। सूत्रों के अनुसार नेकराम को भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का करीबी माना जाता है।
गौर हो कि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने हाल ही में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर आय से संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की है। नेकराम की गिरफ्तारी इसी मामले की जांच की एक कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है।
विजिलेंस ने आरोपी को 13 करोड़ रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। विजिलेंस धर्मशाला की टीम को कार्रवाई के दौरान रक्कड़ निवासी आरोपी नेक राम के अलावा उसकी पत्नी और माता के नाम धर्मशाला व पालमपुर में संपत्तियां मिली हैं।
धन के वास्तविक स्रोत और आय की पड़ताल
विजिलेंस आरोपी के धन के स्रोत और वास्तविक लाभार्थियों की पड़ताल कर रही है। इसमें राजस्व अधिकारियों से गठजोड़ की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि नेक राम ने जाली दस्तावेजों, हस्ताक्षर और मुख्तयारनामा के जरिये सरकारी/वन भूमि का हस्तांतरण करवाया है। इसका मूल राजस्व रिकाॅर्ड भी गायब पाया गया।
आने वाले दिनों में जमीन के सौदों, वित्तीय लेन-देन, राजस्व रिकॉर्ड व संभावित अन्य आरोपियों से जुड़े तथ्य सामने आने की संभावना है। जांच में जमीन से जुड़े बड़े लेन-देन और संभावित प्रभावशाली गठजोड़ की परतें खुल रही हैं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →