ईरान की नौसेना को अमेरिका ने पहुँचाया भारी नुकसान; 30 से अधिक युद्धपोत तबाह
वॉशिंगटन/अबू धाबी: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब विनाशकारी मोड़ ले चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने दावा किया है कि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत अमेरिकी सेना ने अब तक ईरान के 30 से अधिक जहाजों को समुद्र में डुबो दिया है।
विशाल ईरानी जहाज आग की लपटों में
एडमिरल कूपर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ घंटों में एक बड़े ईरानी ड्रोन कैरियर जहाज को निशाना बनाया गया है, जिसका आकार द्वितीय विश्व युद्ध के विमानवाहक पोत के बराबर है। वह जहाज इस समय समुद्र के बीचों-बीच धूं-धूं कर जल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली हमलों के कारण ईरान की मिसाइल दागने की क्षमता में 90% और ड्रोन हमलों में 83% की भारी गिरावट आई है।
अबू धाबी में मची अफरा-तफरी
ईरान ने इन हमलों के जवाब में खाड़ी देशों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में कई जोरदार धमाके सुने गए। यूएई की एयर डिफेंस प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन शहर में धुएं के गुबार और सायरन की आवाजों ने लोगों में दहशत फैला दी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →