ईरान-अमेरिका जंग पर Trump का बड़ा बयान: '2 हफ्ते में होगा महा-हमला'
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को लेकर देश के नाम एक बड़ा संबोधन दिया। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुए इस भाषण में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका युद्ध जीत चुका है और ईरान की सैन्य ताकत अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुकी है।
"ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म"
अपने संबोधन में ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने पिछले 4 हफ्तों में वह हासिल किया है, जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। ट्रंप के मुताबिक, "ईरान की नौसेना का अस्तित्व मिट चुका है और उसकी वायुसेना पूरी तरह तबाह है। अब ईरान के पास मिसाइल या ड्रोन दागने की क्षमता नहीं बची है और उनके गिने-चुने नेता ही जिंदा हैं।"
परमाणु ठिकानों पर हमले की दी मंजूरी
ट्रंप ने दुनिया को चौंकाते हुए खुलासा किया कि उन्होंने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स (परमाणु ठिकानों) पर हमले की हरी झंडी दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले 2 से 3 हफ्तों के भीतर ईरान पर एक बहुत बड़ा प्रहार किया जाएगा, जिसके बाद यह ऑपरेशन जल्द ही अपने अंजाम तक पहुँच जाएगा।
मिडिल ईस्ट के तेल की जरूरत नहीं
संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा, "हमें मिडिल ईस्ट के तेल की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन हम अपने सहयोगियों का साथ नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने इजरायल समेत सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अमेरिका इन देशों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगा।
वेनेजुएला का भी किया जिक्र
ट्रंप ने केवल ईरान ही नहीं, बल्कि वेनेजुएला में निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के ऑपरेशन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अब वेनेजुएला और अमेरिका के रिश्ते बेहतरीन हैं। ट्रंप ने अमेरिकी सशस्त्र बलों को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताते हुए कहा कि उन्होंने ईरान को निर्णायक मात दी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →