Donald Trump का ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान, बोले – 'लगभग खत्म है लड़ाई'
वॉशिंगटन, 10 march 2026 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। फ्लोरिडा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अब अपने अंतिम चरण में है। हालांकि उन्होंने समाप्ति की कोई तय तारीख नहीं बताई, लेकिन संकेत दिया कि इस्लामिक गणराज्य की सैन्य ताकत अब घुटनों पर है।
ट्रंप की सीधी चेतावनी और वैश्विक प्रभाव:
-
तेल की कीमतों में गिरावट: ट्रंप के इस बयान के बाद कि "युद्ध जल्द खत्म होगा", अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी दर्ज की गई।
-
नौसेना को भारी नुकसान: ट्रंप ने दावा किया कि साझा सैन्य अभियान में ईरान के 46 जहाजों को नष्ट कर दिया गया है और उसकी मिसाइल व ड्रोन क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है।
-
कड़ी चेतावनी: उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ईरान ने दुनिया की तेल आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की, तो उसे ऐसी सजा दी जाएगी जिससे वह कभी उबर नहीं पाएगा।
अभी भी निशाने पर कई 'टारगेट'
ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिका ने जानबूझकर ईरान के कुछ पावर प्लांट और बुनियादी ढांचों को अभी निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा, "हम उन्हें फिर से बनाने में लगने वाले सालों का समय बचा रहे हैं, लेकिन अगर ईरान ने सहयोग नहीं किया, तो उन लक्ष्यों को भी नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।" ट्रंप ने यह भी कहा कि इस युद्ध का उद्देश्य अमेरिकी परिवारों को सस्ता पेट्रोल उपलब्ध कराना और वैश्विक जहाजरानी को सुरक्षित करना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →