चंडीगढ़ में होगी NEET-2026 परीक्षा:6 परीक्षा केंद्र बनाए गए
चंडीगढ़, 02 मई,2026ः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 3 मई को आयोजित होने वाली NEET-2026 परीक्षा के लिए चंडीगढ़ में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2,854 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एसडीएम साउथ चंडीगढ़ ईशा कंबोज ने NEET-2026 परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के सेंटर सुपरिटेंडेंट, सुपरवाइजर और प्रशासन की ओर से तैनात 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के संपन्न होनी चाहिए।