सीजीसी लांडरां द्वारा 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘एम्पावर’ स्कालरशिप स्कीम की घोषणा
Mohali, 9 April 2026-
सीजीसी लांडरां की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर संस्थान ने अकादमिक सेशन 2026-2027 के लिए ‘एम्पावर’ स्कालरशिप स्कीम की घोषणा की है। यह योजना स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी, जिसमें सभी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रैजुएट्स (पीजी) प्रोग्राम्स के लिए सेमेस्टर फीस में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस योजना का शुभारंभ सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू द्वारा किया गया। इस अवसर पर परमपाल सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन, सीजीसी लांडरां, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां तथा संस्थान के डीन, डायरेक्टर्स, फैकल्टी, स्टाफ और स्टूडेंट्स भी उपस्थित रहे। ‘एम्पावर’ स्कालरशिप स्कीम एक पहल है, जिसका उद्देश्य अकादमिक एक्सीलेंस को पहचानना, इंस्टीटूशनल प्रोग्रेशन को बढ़ावा देना और विभिन्न स्टूडेंट ग्रुप्स के बीच समावेशिता को प्रोत्साहित करना है। यह योजना मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को समर्थन देने, गर्ल एजुकेशन को प्रोत्साहित करने, डिफेन्स परिवारों का सम्मान करने, खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। इस योजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि एलिजिबल कैंडिडेट्स जो अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और निर्धारित अलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के मानदंडों को पार करेंगे उन्हें सेमेस्टर फीस में 100 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि डिज़र्विंग कैंडिडेट बिना किसी आर्थिक बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस स्कीम के अंतर्गत स्कालरशिप एडमिशन प्रोसेस के साथ ही एकीकृत की गई हैं, जिससे एलिजिबल कैंडिडेट ऍप्लिकेशन और डॉक्यूमेंटेशन के दौरान ही विचार के लिए शामिल हो सकें। सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने कहा, “सीजीसी लांडरां में 25 वर्षों के विश्वास और शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न मनाते हुए, ‘एम्पावर’ स्कालरशिप स्कीम हमारी उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। यह पहल सिर्फ फाइनेंसियल सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पोटेंशिअल को पहचानने, टैलेंट और स्किल्स को विकसित करने और युवा पीढ़ी के यंग आने वाले लीडर्स को सशक्त बनाने का माध्यम है। इस शुल्क छूट के माध्यम से हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि कोई भी योग्य उम्मीदवार आर्थिक बाधाओं के कारण अपने सपनों को पूरा करने से वंचित न रहे।” 2026-2027 सेशन के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे पूर्ण सेमेस्टर शुल्क छूट प्राप्त करने की अपनी संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए शीघ्र आवेदन करें।