CGC लांडरां के सीबीएसए ने फिन्टाको ग्लोबल सर्विसेज के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
चंडीगढ़-
सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) के कॉमर्स डिपार्टमेंट ने फिन्टाको ग्लोबल सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारत और ग्लोबल मार्केट्स में एकाउंटिंग, फाइनेंसियल मैनेजमेंट और बिज़नेस कंसल्टिंग सेर्विसेज का एक लीड प्रोवाइडर है। इस हस्ताक्षर समारोह का नेतृत्व डॉ. रामनदीप सैनी, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीबीएसए, सीजीसी लांडरां और श्री अभिषेक अग्रवाल, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, फिन्टाको ग्लोबल सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। इस सहयोग का उद्देश्य वर्कशॉप्स, सेमिनार्स, ईएसजी एवं सस्टेनेबिलिटी ट्रेनिंग, एक्सपर्ट लेक्चर्स और मैनेजमेंट डिसीज़न माकिन सेशंस के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान कर अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच के फासले को ख़त्म करना है। यह इंटर्नशिप, प्लेसमेंट ट्रेनिंग और टैक्सेशन, कॉर्पोरेट लॉ और स्ट्रेटेजिक लीडरशिप के स्किल्स के विकास के अवसर भी प्रदान करता है, जिससे छात्रों के प्रोफेशनल स्किल और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। इस अवसर पर डॉ. रामनदीप सैनी ने कहा, “फिन्टाको ग्लोबल सर्विसेज के साथ यह सहयोग हमारे छात्रों को इंडस्ट्री से संबंधित सीखने के अवसर प्रदान करेगा। प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस को शैक्षणिक ज्ञान के साथ जोड़कर, हम ऐसे इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल्स को तैयार करने का लक्ष्य रखते हैं, जो स्किल और एक्सपीरियंस से सुसज्जित हों और किसी भी बिज़नेस सेटअप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।” यह एमओयू सीजीसी लांडरां की इंडस्ट्री पार्टनरशिप्स को मजबूत करने और अपने छात्रों के लिए बेहतर सीखने एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।